उदयपुर | स्काई रिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में शिशु बाल आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंहदेव व अध्यक्षता कर रहे अखंड विधायक सिंह मंडल अध्यक्ष देवगढ़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में भगवान शिव परिवार की आकर्षक झांकी, माता-पिता पूजन, विज्ञान व कृषि मॉडल, पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी, विविध खेल, जादू कार्यक्रम, व्यंजन स्टॉल और क्राफ्ट प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण रामेश्वरम रामशिला रही, जिसने आध्यात्मिक व भौगोलिक जिज्ञासा को जागृत किया। अतिथियों ने विद्यालय की संस्कारयुक्त शिक्षा, व्यक्तित्व व नेतृत्व विकास की पहल की सराहना की। संस्था प्रमुख आचार्य रामप्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का प्रयास है। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अर्जुन सिंह, विद्यालय प्रबंधक श्याम चरण गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, कल्पना भदोरिया, शांति राजवाड़े, सरस्वती सिंह, प्रमिला पोर्ते, देशराज अग्रवाल, उत्तम सिंह सोनी, रघुवीर दास, शीतल दास, भूलन सिंह, बसंत सिंह, गजेंद्र पाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।


