मनेंद्रगढ़ | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मनेंद्रगढ़ की वार्षिक बैठक डॉ. अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश खरे (सीएमएचओ) और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार (सीएमओ, सेंट्रल हॉस्पिटल) के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा सिंह ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. केपी पटेल, डॉ. मोहम्मद परवेज, डॉ. पीके नियोगी और डॉ. सुरेश तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भी स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने चिकित्सकों की सेवा भावना, निष्ठा और समाज के प्रति योगदान की सराहना की और भविष्य में इसी समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दी। आईएमए सचिव डॉ. विकास पोद्दार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सकों की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सिविल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के सभी पीजी और जूनियर डॉक्टर भी उपस्थित रहे।


