विकासखंड स्तरीय क्विज में स्टूडेंट्स ने दिखाए अपने कौशल, मिली ट्रॉफी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकासखंड मनोरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। बीआरसी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गणित और विज्ञान विषय के प्रति अपनी गहरी रुचि, तार्किक क्षमता और नवाचारी सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों के प्रति व्याप्त भय को दूर करना तथा उनमें जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता दो स्तरों माध्यमिक तथा हाई और हायर सेकेंड में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संकुलों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी तैयारी और विषय पर पकड़ का परिचय दिया। सभागार में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान इन्होंने मारी बाजी प्रतियोगिता के परिणाम भी बेहद रोचक रहे। माध्यमिक स्तर पर दल क्रमांक ‘ए’ के दीपक राम, सिमरन लकड़ा, विवेक कुमार एवं स्वर्णनी बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दल क्रमांक ‘डी’ के अक्षय राम, सत्येंद्र, मनीषा बाई और देवी बाई को मिला। तृतीय स्थान ग्रुप ‘ई’ के आलोक प्रधान, प्रणीत इंदवार, संजना और रुपेश यादव ने हासिल किया। हाई और हायर सेकेंडरी स्तर में पीएम श्री सेजेस मनोरा की टीम पुष्पा मिश्रा, सिल्की बाई, अनिमा बाई एवं श्याम प्रधान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। द्वितीय स्थान अनुषा किसपोट्टा, सावित्री यादव, लक्ष्मीबाई और सुमित्रा बाई को मिला। तृतीय स्थान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरसोता के युवराज प्रधान, गौरव निराला, आशिक भगत और संतोषी बाई ने प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *