भास्कर न्यूज | जालंधर एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126-एन के तीन रीजनों की संयुक्त रीजन कॉन्फ्रेंस केडीएम-2026 के बैनर तले डॉ. मुनीष मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें अस्सिटेंट गवर्नर जीडी कुन्द्रा ने सभी का अभिनंदन किया। तीनों रीजन चेयरमैन डॉ. मुनीष मेहता, कुलविंदर फुल्ल व देवराज हंस ने अपने अपने रीजन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। यहां बतौर मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार, गेस्ट ऑफ ऑनर वीडीजी-1 एनके महेंद्रू, वीडीजी-2 पदम लाल, चार्टर गवर्नर जीएस जज, एमपी सिंह बिनाका व स्टार गैस्ट डॉ. सुभाष चंद्र पहुंचे। इस मौके रीजन-1 से अलायंस क्लब जालंधर मेन व अलायंस क्लब जालंधर सिटी प्रथम, रीजन-2 से अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रथम, रीजन-3 से अलायंस क्लब जालंधर अमन प्रथम आई। तीनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच एचएस जौड़ा ने संभाला। यहां कन्वीनर आरएस कोहली, प्रथम डिस्ट्रिक्ट लेडी तमन्ना चुटानी, वाइस एमसीसी पवनजीत सिंह वालिया, इंटरनेशनल डायरेक्टर जेएस कुंदी, पूर्व गवर्नर राकेश शर्मा, जेएस डांग, अनिल कुमार, हरपाल सिंह, जगन नाथ सैनी, पवन कुमार गर्ग, अशोक पुरी, राजीव अग्रवाल, आदमपुर क्लब के फाउंडर चेयरमैन अक्षरदीप शर्मा, अंजू बाला सैनी, शाम सुंदर विज, दया कृष्ण छाबड़ा, सुधीर सक्सेना, अरविंद बैंस, राकेश चावला, राजीव सिंगला मौजूद थे। सेमिनार के मुख्य वक्ता, मेहमानों को सम्मानित करते गवर्नर व रीजन चेयरमैन।


