राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी को पंजाब पहुंच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष और संघ के पंच परिवर्तन विषयों को लेकर वह अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह पंजाब आ रहे हैं। अपने प्रवास के पहले चरण में 25 फरवरी को वह पठानकोट में सुबह 10:15 से 12 बजे तक पूर्व सैनिक अधिकारियों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। वह सायं 4 से 5:30 बजे तक पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रवास के अगले दिन 26 फरवरी को लुधियाना में बाद दोपहर 3:30 से 5 बजे तक होने वाली प्रमुख नागरिक गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।


