राजस्व कॉलोनी झलमला में महाशिवरात्रि मनाई गई

बालोद| झलमला के राजस्व कॉलोनी गंगा नगर में स्थापित राजेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। पुजारी सत्यम शर्मा ने राजेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर महाआरती कराई। इसके बाद दोपहर से रात तक भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को कॉलोनी की भजन मंडली ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी। इस पूरे आयोजन में राजस्व कॉलोनी परिवार के सदस्य और दानदाताओं का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *