बालोद| महाशिवरात्रि पर ग्राम मेड़की शीतला मंदिर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर परिसर को तोरण, पताके और गुब्बारे से सजाया गया। मुख्य यजमान भूखन लाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी बेदूबाई, गुलशन साहू और उनकी पत्नी मीनाक्षी साहू ने शिवलिंग का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना की।


