ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को गंजपारा में

भास्कर न्यूज | बालोद शहर के गंजपारा स्थित ठेठवार भवन में बालोद राज ठेठवार यादव समाज की बैठक हुई। महासचिव एलेंद्र यादव ने बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदुओं को रखा। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में 15 मार्च को बालोद राज के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन ठेठवार भवन गंजपारा में किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और मातृ शक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यवस्था समिति और क्रय समिति का गठन किया गया। वार्षिक सदस्यता शुल्क 120 रुपए पूर्वानुसार रहेगा। इसे अपने ग्राम प्रमुख के पास 1 मार्च तक जमा करना अनिवार्य है। ग्राम प्रमुख से राशि एकत्र कर मंडल अध्यक्ष 8 मार्च को बालोद के सामाजिक भवन में कोषाध्यक्ष हेमंत यादव के पास जमा करेंगे। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान होगा: वार्षिक अधिवेशन में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मदद देने के लिए शिक्षा समिति का गठन किया गया। बैठक के अंत में समाज के पदाधिकारियों हिम्मतलाल यादव लाटाबोड़, हृदयराम यादव कोचवाही, ओमकल्याण यादव पांगरी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रमुख पदाधिकारी छगनलाल यादव, पवन यादव, जयप्रकाश यादव, सचिन यादव, रूद्रेश यादव, शिवभजन यादव, राजेंद्र, अरुण, चंद्रेश, जगदीश यादव, महिपाल, अशोक, रामस्वरूप, जनक यादव, रामलाल, बंसी राम, महेश, उमेश, रेखराम, संचित, कौशल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *