तुमड़ीकसा गांव में सियानों को सम्मानित किया गया

बालोद| ग्राम तुमड़ीकसा (भंवरमरा) स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया। शिव-पार्वती पूजन और जलाभिषेक किया गया। सियान जनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच परमेश्वर खरे थे। अध्यक्षता ग्राम पटेल महेंद्र नेताम ने की। विशिष्ट अतिथि समाज प्रमुख अंगद राम सिन्हा, रामदयाल कोलियारा, घसिया राम नेताम उपस्थित रहे। सियान सम्मान के अंतर्गत मनोहर सिन्हा, सवाना बाई, ढेली बाई, सुकारो बाई और कचरा बाई का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। जय बजरंगबली मानस परिवार, तुमड़ीकसा ने सस्वर मानस गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान बीआर बेल्सर, निर्मल नेताम, कुमारीबाई सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *