बालोद| सेजस आमापारा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को आशीर्वाद समारोह हुआ। पारंपरिक विदाई के स्थान पर इस अवसर को प्रेरणा और मार्गदर्शन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए गए। संस्कृत व्याख्याता राकेश तिवारी पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या लिनू तुली ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित निर्देश देते हुए समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सीख दी। हेमलता वर्मा, जयरीन खान, स्वप्निल सिन्हा, नीलू वैध, हेमलता चन्द्राकर, जागृति तिवारी एवं आकांक्षा नोन्हारे आदि मौजूद थे।


