ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के पदाधिकारी चुने, नियुक्ति पत्र बांटकर लिया सेवा का प्रण

भास्कर न्यूज | जालंधर ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की ओर से आरती राजपूत की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करना था। इस दौरान चयनित सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जालंधर अध्यक्ष दीपक कुमार की मौजूदगी में पंजाब माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष जगजीत सिंह लक्की ने दीपक महेंद्रू और दीपक सोई को व्यापार सेल पंजाब का उपाध्यक्ष तथा मनु कपूर को व्यापार सेल पंजाब का सचिव नियुक्त किया। संगठन के विस्तार और जनसेवा कार्यों को गति देने के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में पंजाब महिला सेल अध्यक्षा लखविंद्र कौर, पंजाब उपाध्यक्ष हनी तलवार, महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा, जालंधर महिला सेल अध्यक्षा प्रिया, सचिव गुरमीत सिंह, महासचिव ज्योति, तरुणा और प्रबल उप्पल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आरती राजपूत ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता सदैव जनसेवा और मानव अधिकारों की रक्षा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी समस्याएं संगठन तक पहुंचा सकती है, जिन पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *