समीक्षा: मतदाता सूची से कट सकता है नाम 2002 की सूची से लिंक कराना अनिवार्य

भास्कर न्यूज| रायगड़ा कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी की अध्यक्षता में स्वतंत्र गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता लिंकिंग कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को रायगड़ा ब्लॉक सद्भावना भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नवीन चंद्र नायक, डिप्टी कलेक्टर मानुएला प्रियदर्शिनी तथा सहायक जिला कलेक्टर बिचित्रा सेठी उपस्थित रहे। 80 प्रतिशत से कम लिंकिंग करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की समीक्षा की गई। जिले के 11 ब्लॉकों के बीडीओ, नगरपालिका एवं एनएसी के कार्यकारी अधिकारी तथा बीएलओ भी बैठक में शामिल हुए। गुणुपुर विधानसभा क्षेत्र से 190, बिसमकट्क विधानसभा क्षेत्र से 140 तथा रायगड़ा विधानसभा क्षेत्र से 160 बीएलओ एवं संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित होकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किए। बैठक में बताया गया कि मृत, स्थानांतरित तथा दोहरे मतदाताओं को छोड़कर सभी योग्य मतदाताओं को 2002 की मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाता अपने, अपने पिता, माता, दादा या दादी के 2002 की मतदाता सूची के क्रमांक के माध्यम से लिंक हो सकेंगे। अन्यथा भविष्य में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कई मतदाता 2002 के बाद स्थान परिवर्तन कर चुके हैं और अपने पुराने बूथ की सही जानकारी बीएलओ को नहीं दे पा रहे हैं, जिससे लिंकिंग प्रक्रिया कठिन हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने 2002 के निवास एवं मतदाता विवरण शीघ्र ही अपने नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि स्वतंत्र गहन पुनरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की जटिल प्रक्रिया से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *