अपाहिज आश्रम में कैंप, 70 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने

भास्कर न्यूज | जालंधर अपाहिज आश्रम में लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में निशुल्क आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें 250 से अधिक जरूरतमंदों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। कैंप के दौरान डॉ. जगदीप सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह द्वारा 70 से अधिक जरूरतमंद मरीजों की ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। संस्था के चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि इस कैंप के लिए अर्जन सिंह व कबीर सिंह द्वारा सहयोग किया गया है। डॉ. विजय महाजन के सहयोग से जरूरतमंदों को ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई। संस्था के जनरल सेक्रेटरी संजय सभ्रवाल व वित्त सेक्रेटरी ललित भल्ला ने बताया कि कैंप में जरूरतमंदों को सभी सुविधाओं के साथ नि:शुल्क दवाइयां व आंखों के चश्मे भी वितरित किए गए। इस मौके पर मलविंदर कौर, भगवान सिंह जोहल, मानक, गगनजोत, ननकी सिंह, देविंदर बजाज, अमरजीत, मानवी कौर, नरेश मेहरा, आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, संजय सभ्रवाल, उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, प्राण नाथ भल्ला, देशबंधु भल्ला, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पूरी, निधि पूरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *