जालंधर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन्स-1 2026 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का स्कोर उत्कृष्ट रहा। इस परीक्षा में तानिश शर्मा के एनटीए स्कोर 99.865, भाविक जैन के 99.63, हरगम सिंह पसरीचा के 99.4% आए। जबकि नमिष अरोड़ा ने 98.90 एनटीए स्कोर हासिल किया, सान्या ने 98.04, मान्या ने 97.7, इकबाल सिंह कंग ने 95.4 एवं प्रणव जैन ने 95.2 हासिल करके जेईई फाइनल में अपना स्थान बनाया। इस मौके पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।


