जालंधर | जेईई सेशन 1 के नतीजों में ला ब्लॉसम्स स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने इसमें उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त किए। सिफ्त मोंगा ने 99.896 तो ईशान चावला ने 98.87 परसेंटाइल लिए। वहीं, युवराज अरोड़ा ने 98.4 तो कृषांग ने 97.6 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल चेयरपर्सन वंदना मड़िया, डायरेक्टर रुहानी कोहली तथा प्रिंसिपल निधि चोपड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही सुदृढ़ शैक्षणिक नींव और अनुशासित वातावरण का परिणाम है।


