पूर्व CM चन्नी ने पॉलिटिक्स छोड़ने की धमकी दी:कांग्रेस की भरी मीटिंग में बोले- मुझे टारगेट किया जा रहा; प्रभारी बघेल ने शांत किया

पंजाब कांग्रेस में लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। चंडीगढ़ में हुई पार्टी की बैठक में CM फेस व गुटबाजी का मुद्दा गर्माया रहा। बैठक में गुटबाजी को लेकर शीर्ष नेता एक दूसरे को घेरते रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में सीनियर नेता गुटबाजी को लेकर पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को घेरते नजर आए। जिस पर उन्होंने पॉलिटिक्स छोड़ने की धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि मेरे पर आरोप लगा रहे हैं तो मैं घर बैठ जाता हूं। चन्नी के इस रवैये से पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल समेत सीनियर नेता सकते में आ गए। चन्नी ने पार्टी नेताओं को साफ कर दिया कि वो जो भी कर रहें पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। पंजाब सरकार को रोजाना घेर रहे हैं और सरकार की पोल खोल रहे हैं ताकि लोग कांग्रेस से जुड़ें। चन्नी के गुस्से में आने पर MP को चुनाव न लड़ने की सलाह
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में जब चन्नी ने फिर से सीनियर नेताओं को आड़े हाथों लिया तो उसके बाद कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपनी राय रखी कि जितने भी सांसद हैं वो विधानसभा चुनाव न लड़ें। अपने आप सीएम फेस को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग जाएगा। राजा वड़िंग की सलाह पर नहीं बनी सहमति
सूत्रों के अनुसार राजा वड़िंग ने जब यह सलाह दी तो इस पर सीएम फेस के दावेदारों ने सहमति नहीं जताई। दरअसल कांग्रेस में सीएम फेस के जितने दावेदार हैं उनमें से प्रताप सिंह बाजवा को छोड़कर सभी सांसद हैं। ये नेता हैं कांग्रेस में सीएम फेस के दावेदार
कांग्रेस में सीएम फेस के दावेदारों की लंबी सूची है। जिसमें पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, लुधियाना से सांसद व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के नाम शामिल हैं। चन्नी खुद को क्यों टारगेट समझ रहे… चन्नी ने कहा- बड़े पद अपर कास्ट को, दलित कहां जाएं
17 जनवरी, शनिवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस SC सेल की मीटिंग थी। इसमें चरणजीत चन्नी भी पहुंचे। चन्नी ने माइक संभालते हुए कहा- पंजाब में अगर आप मानते हैं कि 38 % या 35 % आबादी है, तो वह है ही, तो फिर हमें रिप्रेजेंटेंशन क्यों नहीं मिल रही। पंजाब कांग्रेस का प्रधान भी अपर कास्ट है। CLP लीडर भी अपर कास्ट है। पंजाब की महिला विंग प्रधान भी अपर कास्ट, पंजाब का जरनल सेक्रेटरी भी अपर कास्ट। यार हम कहां जाएं। वड़िंग ने कहा- 2 सीटों से हारे, फिर भी सांसद बनाया
बंद कमरे की मीटिंग की बातें बाहर आईं तो जट्‌ट सिख नेताओं की तरफ से राजा वड़िंग ने मोर्चा संभाल लिया। वड़िंग ने कहा- CWC का सबसे बड़ा पद होता है, उसके मेंबर चरणजीत चन्नी हैं। चन्नी तो ये बात कह ही नहीं सकते। उनके पास तो सबसे बड़ा पद है। चन्नी दोनों जगह से विधानसभा चुनाव हारे थे फिर भी जालंधर से सांसद बनाया विवाद बढ़ा, राहुल ने फटकार लगाई
जट्‌ट सिख Vs दलित का मामला गर्माया तो राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेता दिल्ली बुलाए। यहां उन्होंने चन्नी को फटकार लगाई। राहुल गांधी ने दोटूक कहा कि अनुशासनहीनता को किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान समेत लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *