बिलासपुर| शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एसआर कमलेश के निर्देशन में और जिला नोडल अधिकारी डॉ. हेमन्त पाल घृतलहरे के संयोजन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खजांची कुम्हार ने स्वच्छता, पर्यावरण और मानसिक स्वच्छता पर जोर दिया। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. लखन प्रसाद मनहर और डॉ. तन्मय ओत्तलवार ने आवारा कुत्तों, रेबीज संक्रमण और बचाव उपायों पर जानकारी दी। छात्राओं ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे और सभी का समाधान मिला। प्राचार्य ने महाविद्यालय में स्वच्छता और सुरक्षा प्रयासों की सराहना की।


