इवेंजलिकल चर्च में 40 दिवसीय लेंट पर्व आज से

बिलासपुर| मसीही समुदाय के मध्य 40 दिवसीय लेंट पर्व मनाया जाएगा। नवजीवन इवेंजलिकल चर्च के पास्टर रेव्ह राजेश मसीह ने बताया कि प्रतिवर्ष लेंट पर्व का प्रारंभ बसंत ऋतु के बुधवार से होता है। इस वर्ष 40 दिवसीय संयम काल 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 29 मार्च को पाम संडे (खजूर रविवार) के साथ विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को मॉन्डी थर्सडे, अप्रैल को गुड फ्राइडे और 5 अप्रैल को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। कैथोलिक समुदाय के अनेक विश्वासी लेंट काल को ईस्टर से एक दिन पूर्व 16 अप्रैल तक मनाएंगे, क्योंकि वे इस अवधि के छह रविवारों में उपवास नहीं रखते। नवजीवन इवेंजलिकल चर्च में आज शाम 7 बजे से एश वेडनस डे की विशेष आराधना आयोजित की जाएगी। मनन-चिंतन का विषय परमेश्वर के बिना मनुष्य केवल मिट्टी और राख है। रेव्ह. राजेश मसीह प्रवचन देंगे। आराधना सभा में विश्व-शांति, भारत राष्ट्र के सर्वांगीण विकास तथा सर्वधर्म समभाव के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *