बिलासपुर| श्री सिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर, सिम्स परिसर में 18 से 25 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार ये आयोजन कृष्ण बाई दासी (दादी) की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। कृष्ण बाई दासी जीवनभर शीतला माता, गौ-सेवा, ब्राह्मण एवं संत-महात्माओं की सेवा में समर्पित रहीं। उनकी स्मृति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से सहभागिता का आग्रह किया गया है।


