अहीर समाज ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर फाग गीत गाए, फूलों की होली खेली

दुर्ग| विजया एकादशी के अवसर पर श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट ने अपना चौथा स्थापना दिवस वार्ड 24 स्थित श्री गहिरा गुरु धाम, यादव सांस्कृतिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पूजन के साथ हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और छत्तीसगढ़ी फाग गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। जल संरक्षण का संदेश देते हुए ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों ने फूलों और गुलाल से सूखी होली खेली। ढोल-नगाड़ों की धुन पर फाग गीतों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पाश्चात्य परिधान त्यागकर भारतीय संस्कृति को अपनाने का भी आह्वान किया गया, विशेषकर किशोरियों और युवतियों से समाज में मान-सम्मान के साथ आदर्श प्रस्तुत करने की बात कही गई। अध्यक्ष करूणा यादव, उपाध्यक्ष सरोज यादव, कोषाध्यक्ष वर्षा रितु यादव और सहसचिव त्रिवेणी यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *