वाडाबलिजा तेलुगू महासम्मेलन के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया न्यौता

भिलाई | वाडाबलिजा तेलुगू महासम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी को सतनाम भवन, सेक्टर-6 में किया गया है। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं श्रीकाकुलम के सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू को आमंत्रित किया गया है। वाडाबलिजा जातिय संघम् भिलाई के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीकाकुलम शहर में केंद्रीय मंत्री के निवास पर राम मोहन नायडू से मिलकर उन्हें भिलाई आने का न्यौता दिया। केंद्रीय मंत्री ने भिलाई आने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सूराडा चंद्र मोहन, गुल्ला चिन्ना राव, भिलाई के चेयरमैन मोरिपल्ली बाबू राव, अध्यक्ष डॉ. एल जगन्नाथ राव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *