स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने 10 सूत्रीय मांगें रखीं

भिलाई| छग प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर दुर्ग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाय के नाम ज्ञापन सौंपा है। इन मांगों में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के पांच पीढ़ी तक वारिसानों के लिए शासकीय सेवा भर्ती एवं पदोन्नति में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण कोटा की तरह 5% आरक्षण कोटा अनिवार्यतः निर्धारित करने, स्वतंत्रता सेनानियों के गृह ग्राम या जिला मुख्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा अनिवार्य रूप से शासन द्वारा लगाए जाने, देश के सभी राज्यों की पाठ्य पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन परिचय का प्रकाशन कर पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने, स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी या वारिसान यदि भूमिहीन हो तो राज्य शासन तत्काल सर्च कर स्वस्फूर्त उन परिवारों को चिन्हित कर निःशुल्क भूमि प्रदान किए जाने, उन्हें जलकर, सम्पत्तिकर तथा अन्य करों से मुक्त रखने, प्रशासकीय तौर पर राज्य में जिला स्तर पर चिन्हांकित कर जिला स्तरीय राष्ट्रीय पर्वों पर आमंत्रित कर सम्मानित करने आदि मांगें रखी है। यह जानकारी संगठन के अशोक ताम्रकार ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *