मालखरौदा| मालखरौदा के वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय में 14 फरवरी को वार्षिक मातृ-पितृ पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। भारतीय परंपरा व आधुनिक शिक्षा के संगम वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय योगाचार्य डॉ. हरिभाई आर्यन ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ कराया। अभिभावक-विद्यार्थी यज्ञ में शामिल हुए। बच्चों ने आरती थाली सजाकर माता-पिता का पूजन किया, जो भावुक दृश्य प्रस्तुत कर गया। यज्ञोत्तर सामूहिक भोजन के बाद द्वितीय सत्र में माँ सरस्वती पूजन हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य व नाट्याभिनय से सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम सुबह से रात्रि भोजन तक चला। क्षेत्रीय विधायक राम कुमार यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोना एकलव्य चंद्रा, पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे समेत भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। संचालक लालू गबेल व प्राचार्य बी.डी. मेहेर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक एस.पी. मेहेर ने किया। अतिथियों ने परंपरा-आधुनिकता के मेल की सराहना की। विद्यालय का लक्ष्य सर्वांगीण विकास व संस्कार निर्माण है।


