12 ज्योतिर्लिंग और शिव-पार्वती झांकी सजाई

रिगनी-खरौद| महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ओम शांति भवन, खरौद सेवा केंद्र में द्वादश ज्योतिर्लिंग, बर्फानी बाबा अमरनाथ और शिव–पार्वती के रूप में बच्चों की आकर्षक और मनमोहक झांकी सजाई गई। झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दो दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव भी मनाया गया। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजु ने कहा कि महाशिवरात्रि वास्तव में विश्व रचयिता परमपिता परमात्मा का अवतरण दिवस है। परमात्मा का जन्म दिव्य और अलौकिक होता है। वे परकाया प्रवेश कर साधारण वृद्ध तन के माध्यम से प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा नई स्वर्णिम दुनिया यानी सतयुग की स्थापना का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब अधर्म बढ़ता है, तब परमात्मा को धरती पर आना पड़ता है। वर्तमान समय युग परिवर्तन का काल है, जहां कलियुग समाप्ति की ओर है और सतयुग का शुरू होने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *