पर्यावरण प्रेमियों ने महाशिवरात्रि पर निशुल्क बांटे बेल के पौधे

भिलाई| महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यावरण मित्र मंडल ने एक सराहनीय पहल करते हुए औषधीय गुणों से भरपूर बेल के पौधों का निशुल्क वितरण किया। यह कार्यक्रम संरक्षक बालू राम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन स्थल था प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सड़क 2, सेक्टर 7, भिलाई नगर स्थित ओम शांति परिसर, जहा बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित हुए। इस अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेल पौधे के गुण, कर्म और स्वभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि बेल का पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि इसके पत्ते, फल और जड़ें औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में दीपेश वर्मा, डीपी चौधरी एवं अन्य पर्यावरण मित्रों का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *