रांची|एसीबी की अदालत ने मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के डांडू एवं भड़गांव पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रख लिया था। एसीबी ने उसको 26 दिसंबर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। तब से जेल में है। रिश्वत बागवानी योजना के लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जनरेट करने के एवज में मांगी जा रही थी। पीड़ित लाभुक द्वारा रिश्वत की मांग को लेकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।


