राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की टेक्निकल ​बिड खुली, 7 कंपनी आई

राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मंगलवार को टेक्निकल ​िबड ओपनिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई। नई बीमा पॉलिसी शीघ्र लागू करने के उद्देश्य से बीमा कंपनियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों को भुगतान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों पर किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और मानकीकरण सुनिश्चित होगा। योजना के अंतर्गत सीएमसी वेल्लोर, एआईजी हैदराबाद, टाटा ग्रुप के सभी अस्पताल, आईएलबीएस नई दिल्ली, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली, नारायणा इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज बेंगलुरु, अपोलो हॉस्पिटल्स चेन्नई, मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम, इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर नई दिल्ली, नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली, शंकर नेत्रालय चेन्नई और कोलकाता, नारायणा हेल्थ बेंगलुरु, बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर कोलकाता सहित देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया में 7 ​िबड प्राप्त हुए, जिनमें यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (सरकारी उपक्रम), आईसीआईसीआई लोंबार्ड, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एचडीएफसी ईगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *