प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना हुई, महाभंडारे में उमड़े श्रद्धालु

रांची | मैकी रोड स्थित 100 वर्ष पुराने शिव मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। यह मंदिर दशकों से स्थानीय लोगों के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र रहा है। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और पूरे कार्यक्रम के दौरान “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मौके पर पूर्व पार्षद सुनील यादव, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, ऋषिकेश लाल, अनिल दत्त मिश्रा, विवेक वर्मा, नितेश खन्ना, सुनील भगत सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *