प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय (14-17 फरवरी) पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग द्वारा दिया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत का लेखा-जोखा, मौलिक अधिकार, पंचायत की स्थायी समितियां, ग्राम सभा की आठ समितियां, ग्राम सभा की भूमिका व पेशा एक्ट से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन को सफल बनाने में बिरसा बेदिया, राजेश महतो, महिपाल महतो, वीरसिंह नायक, बिंदेश्वर महतो, मनीषा देवी, सरिता देवी, किरण देवी, ममता देवी, महेंद्र महतो, चमन भोगता व अन्य लोग थे।


