गोंदलीपोखर हाईस्कूल हेसल खोपीसरना में मंगलवार को 33वां वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने किया। अध्यक्षता स्कूल के संस्थापक सचिव सह रांची विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के डीन सह आईएमएस के निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने की। मौके पर वर्ष 1997-2026 सत्र के मैिट्रक की परीक्षा में टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। करीब 200 छात्र सम्मानित हुए। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि 33 साल पूर्व जब स्कूल की स्थापना हुई तो इस क्षेत्र में हाईस्कूल शिक्षा का बहुत सीमित माध्यम था। लेकिन इस स्कूल ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में अपना योगदान दिया। डॉ. अमर कुमार चौधरी, स्कूल के प्रिंसिपल ब्रजेश कुमार महतो ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का मंचन किया। मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, आजसू नेता जलनाथ चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, हेसल मुखिया कविता देवी, सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा, हेसल उपमुखिया दुर्गा महतो, सालहन उपमुखिया विमला चौधरी आदि उपस्थित थे।


