पठानकोट बायपास चौक से फोकल पॉइंट सर्विस रोड आज बंद मिलेगी

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में चल रहे सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य मंगलवार शाम से शुरू कर दिया गया है। हाईवे के किनारे दो पाइपलाइनें डाली जानी हैं, जिनमें से एक हिस्से का काम फिलहाल आरंभ हुआ है। यह पाइपलाइन पठानकोट बायपास चौक से फोकल प्वाइंट स्थित शहीद बेअंत सिंह पार्क में बनाए जा रहे जल टैंक तक जाएगी। मार्ग में यह दुग्गल ढाबा मार्केट, बल्ले-बल्ले फार्म, हरगोबिंद नगर और ट्रांसपोर्ट नगर से होकर गुजरेगी। खुदाई के दौरान लगभग पांच फीट गहराई पर दूरसंचार केबलें मिलीं। चेतावनी पट्टी न होने के कारण कुछ केबलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे काम अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। क्षेत्र में स्थानीय सीवरेज कनेक्शन और गैस पाइपलाइन भी हैं, जिससे सावधानी बरती जा रही है। यातायात अलर्ट : वेरका मिल्क प्लांट क्षेत्र से पठानकोट बायपास चौक की ओर आने वाले लोगों को ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर तक सर्विस लेन खुली मिलेगी, लेकिन संत वाल्व के पास पाइपलाइन कार्य के कारण रास्ता बंद रहेगा। सर्विस लेन कई सप्ताह बंद रहने की संभावना है, जिससे यातायात मुख्य लेन पर ही चलेगा और जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। कार्य में आ रहीं दिक्कतें . सूर्या एन्क्लेव से वेरका प्लांट तक पाइपलाइन बिछाने में लगभग तीन माह लगेंगे . 6 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन की खुदाई होगी। करीब दो लाख आबादी प्रभावित होगी। इसमें कई पॉश एरिया भी हैं। . सीवर बोर्ड ने एनएचएआई को रकम जमा कराई, दो चरणों में पूरा होगा काम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *