अभियान: युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मुंगेली | मुंगेली में समाज कल्याण विभाग के एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशामुक्ति केंद्र) द्वारा शासकीय हाई स्कूल सेमरचुवा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं नशामुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों ने युवाओं को नशा मुक्त रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, नशामुक्ति केंद्र के अधीक्षक शत्रुहन साहू तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस पहल से युवाओं में नशा विरोधी जागरूकता और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का उद्देश्य प्राप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *