जेवनार मेला: फास्ट फूड के दुष्प्रभाव की जानकारी दी

कोटा | जनपद पंचायत क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मानपुर में जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था गनियारी द्वारा जेवनार मेला आयोजित किया गया। मेले में पारंपरिक खाद्य प्रणालियों, स्वदेशी पाक-विधियों और स्थानीय व्यंजनों के पोषण गुणों का प्रदर्शन किया गया। विशेष सत्रों में संतुलित आहार, रोग-प्रतिरोधक क्षमता में उसकी भूमिका व तले-भुने और फास्ट फूड के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। आयोजन को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *