गिरने के पहले ही सीसी कैमरे को निकाला गया

बालोद| जिला मुख्यालय के घड़ी चौक के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरे का मंगलवार को पुलिस ने निकालकर सुरक्षित रखा। दरअसल एक दिन पहले अज्ञात गाड़ी की ठोकर से पोल कमजोर होने के बाद सीसीटीवी गिरने की स्थिति में आ गया था। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे को निकालकर सुरक्षित रख लिए है। दावा किया जा रहा है कि सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत डिवाइडर निर्माण, सड़क डामरीकरण व अन्य काम पूरा होने के बाद इसी स्थान पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *