वृक्षों का महत्व बताने बच्चों ने बनाए पोस्टर

भिलाई| इंटेक के दुर्ग-भिलाई इकाई की ओर से इकाई स्तरीय वृक्षों के महत्व पर चर्चा और राष्ट्रीय पोस्टर चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। आमदी विद्यापीठ हुडको में हुए कार्यक्रम में 8 स्कूलों के 72 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. उमा गुप्ता ने कहा कि जीवन में वृक्षों का महत्व है। प्रत्येक विद्यार्थी साल में एक पेड़ अवश्य लगाए। वृक्षों से हमें आक्सीजन मिलता है, जो मानव सहित सभी जीव-जंतुओं को प्राणमय बनाए रखती है। शिक्षाविद् डॉ. डीएन शर्मा ने वनांचल में आदिवासियों के वृक्षों पर सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक निर्भरता के बारे में बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *