झलप| भाजपा अजा मोर्चा के जिला महामंत्री देवेन्द्र राय मंगलवार को झलप पहुंचे। उनके प्रथम बार ग्राम आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि देवेन्द्र राय की इस नियुक्ति से समाज और ग्राम पंचायत का मान बढ़ा है। अपनी नियुक्ति पर देवेन्द्र राय ने कहा सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। इस मौके पर पंचराम राय, बाबूलाल मन्नाडे, जीवराखन जांगड़े, मोहरदास आवड़े, सुकालू कुर्रे, राजाराम भास्कर, आनन्द मन्नाडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और वार्ड पंच उपस्थित रहे।


