शिव मंदिर में लगा मेला, महिला कमांडो दल को साड़ी बांटी

भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम जरौद के बंधवा तालाब शिव मंदिर प्रांगण परिसर पर बाबा बैद्यनाथ महाशिवरात्रि मेला का भव्य आयोजन किया गया। इसी दिन गांव में नशा एवं शांति व्यवस्था के लिए तैनात सभी महिला कमान्डो को सरपंच ज्ञानसिंह पाल एवं पंचों द्वारा गुलाबी साड़ी वितरण किया गया। इस मेला का आयोजन शिवलिंग की पूजा, अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ, इसके पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। लागातार भक्तों की भीड़ के चलते सुबह से रात्रि तक दर्शन का क्रम चलता रहा। संध्या के समय कबीर सत्संग पंडवानी नन्ही बालिका हिना साहू की मंडली ने सफल भजन एवं पंडवानी का प्रस्तुति दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम छग शासन, ईशान वैष्णव सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार, मुरारी मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सभापति,सत्या जोगी सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत सिमगा, सरपंच ज्ञानसिंह पाल सहित बाबा बैद्यनाथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित होकर बारी बारी से अतिथियों का स्वागत पुष्प माला, पुष्प गुच्छ एवं गुलाल लगाकर किया गया। इस आयोजन में सभी अतिथियों ने सभी ग्रामवासियों के लिए सुख, समृद्धि के लिए महादेव से प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई देते हुए, महिला कमान्डो की कार्यों की सराहनीय बताया। रात्रि कालीन राहुल चौहान की पिरित के मया का सफल प्रस्तुति किया गया। मंच संचालन नन्दू यदु ने किया, समिति के अध्यक्ष रामनाथ साहू, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न चक्रधारी, आचार्य रामखेलावन शर्मा, पूर्व सरपंच रोशन वर्मा, सालिक यदु,आनंद राम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *