11 गर्भवतियों का हुआ पुंसवन संस्कार

भास्कर न्यूज | धमतरी गायत्री परिवार के आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत मुजगहन की 11 गर्भवतियों का सामूहिक पुंसवन संस्कार धुना दास मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री मंदिर में हुआ। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि धर्मग्रंथों में 16 प्रकार की संस्कार की व्यवस्था है, जिसमें पुंसवन संस्कार एक है। जब मां के गर्भ में बच्चा 3 माह का स्थापित होता है, तो गर्भस्थ शिशु को चरित्र वान, ज्ञानवान, प्रतिभावान बनाने यह संस्कार किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को गुरुदेव का साहित्य, श्रृंगार सामग्री एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। पुंसवन संस्कार निर्मला साहू, देविका साहू, भावना साहू, वैभव लक्ष्मी साहू, लीलेश्वरी मंडावी, देविका साहू, जितेश्वरी साहू, गंगा ध्रुव, चित्रकला साहू, पार्वती साहू, वंदना साहू शामिल रही। आचार्य तेजस्वरी साहू, टेमेश्वरी साहू, राधिका साहू का योगदान रहा। कार्यक्रम में डामिन नाग, रजन गंगवंशी, चित्रलेखा सिन्हा, प्रज्ञा मंडल के अध्यक्ष भागवत सिन्हा, लालाराम साहू, पुनवाराम साहू, होमेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *