आज चांद नजर आने पर रमजान का पहला रोजा 19 को

धमतरी| रमजान का चांद 18 फरवरी को नजर आने पर 19 फरवरी से पहला रोजा के साथ रमजान शुरू हो जाएगा। साथ ही रात में सभी मस्जिदों और मदरसों में विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी। रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर अनुसार 9वां महीना है। पूरे महीने बच्चे, महिलाएं, पुरूष सभी रोजा रखते हैं। अंजुमन इस्लामिया के अनुसार 18 फरवरी की शाम रमजान का चांद देखने का प्रयास करें। चांद नजर आने पर अंजुमन इस्लामिया कार्यालय व अपने आसपास के मस्जिदों के इमामों को इसकी सूचना दें, ताकि रमजान के चांद देखने की तस्दीक की जा सके। रमजान के पूरे महीने मदरसों और मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह अदा की जाएगी। रमजान महीने के सहरी और इफ्तार के जारी टाइम टेबल अनुसार पहला रोजा 19 फरवरी को 12 घंटा 50 मिनट का रहेगा। सहरी खत्म होने का वक्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट है। शाम को इफ्तार का वक्त 6 बजकर 8 मिनट पर रहेगा। इसी तरह महीने का आखिरी और 30वां रोजा 13 घंटा और 14 मिनट का होगा। इस दिन सुबह सहरी का वक्त 4 बजकर 56 मिनट पर खत्म होगा। शाम को इफ्तार का वक्त 6 बजकर 18 मिनट रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *