राजस्थान हाईकोर्ट:जयपुर बेंच को उड़ाने की 8वीं धमकी, अब तक 20 हजार केस प्रभावित हुए

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच व जोधपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को भी ई-मेल के जरिए मिली। इस बार भी हाईकोर्ट प्रशासन के ई-मेल पर समान पैटर्न में धमकी भरा मेल आया। मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने सूचना पुलिस के आला अफसरों को दी। वहीं मुकदमों की सुनवाई सुबह 10:30 बजे की बजाय सुबह 11:30 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया। पिछले साढ़े तीन माह में हाईकोर्ट को मिली यह 8वीं धमकी है। इससे करीब 20 हजार केस प्रभावित हुए है। हाईकोर्ट प्रशासन की सूचना पर पुलिस के अफसर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे हैं। सुरक्षा दस्तों की ओर से हाईकोर्ट की मुख्य बिल्डिंग की जांच की गई। हालांकि इस दौरान जांच कार्रवाई में दस्तों को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 2025 में 6 बार और इस साल दो बार मिली धमकी हाई कोर्ट की जयपुर बेंच को पहली धमकी पिछले साल 31 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में 5 दिसंबर सहित 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक लगातार चार दिन तक जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। वहीं साल 2026 में भी 6 फरवरी को और मंगलवार 17 फरवरी सहित आठ धमकियां मिल चुकी हैं। बम की धमकियों के चलते हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में 17 घंटे न्यायिक कार्रवाई प्रभावित हुई है। हालांकि हाईकोर्ट प्रशासन ने पिछले तीन-चार बार से केवल एक से दो घंटे बाद ही न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी। शर्मा ने कहा- हाईकोर्ट को प्रसंज्ञान लेना चाहिए हाकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा का कहना है कि यह बम की धमकियां हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पैदा करता है। हाईकोर्ट की बेंच को धमकी देने वाले को पकड़ने के लिए राज्य सरकार के पास संसाधन ही नहीं है। ऐसे में हाईकोर्ट स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब करें और आदेश पारित करें तो तुरंत कार्रवाई हो सकती है। वहीं अधिवक्ता सिद्दार्थ जैन मूथा का कहना है कि आए दिन बम की धमकियों से हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। 8 धमकियों में तीन दिन शुक्रवार, दो दिन मंगलवार; यह भी चौंकाने वाली बात है कि जयपुर बेंच को पहली धमकी शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को मिली थी। इसके बाद 5 दिसंबर 2025 व 6 फरवरी को भी शुक्रवार था। वहीं 9 दिसंबर को मंगलवार व 17 फरवरी को भी मंगलवार का ही दिन रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *