बालोतरा | पंजाब राज्य के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 18 व 19 फरवरी को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बुधवार सुबह 8 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। बालोतरा पहुंच वे नाकोड़ा जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थानीय वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तथा रात्रि विश्राम नाकोड़ा में करेंगे। 19 फरवरी गुरुवार को सुबह 7.30 बजे वे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


