हॉक एमके-132 दिखाएंगे कलाबाजी:जयपुर के 3 फाइटर पायलट 1000 फीट तक की ऊंचाई पर धुएं से बनाएंगे तिरंगा

गुलाबी नगरी का आसमान 20 और 22 फरवरी को गर्व और रोमांच से भर उठेगा। जल महल के पास भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात एयरोबेटिक टीम सूर्यकिरण अपने 9 हॉक एमके-132 विमानों के साथ सांसें थाम देने वाला एयर शो करेगी। 100 से 1000 फीट की ऊंचाई पर डायमंड, लूप, मिरर रन और वाइन ग्लास जैसी क्लोज फॉर्मेशन बनाते हुए विमान धुएं से तिरंगा रचेंगे। टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार जयपुर के तीन फाइटर पायलट अपने ही शहर के आसमान में कलाबाजी दिखाएंगे। 9 विमानों की फॉर्मेशन, उल्टी उड़ान तक
सूर्यकिरण टीम ग्रेविटी को चुनौती देती फॉर्मेशन, लो-लेवल पास और सटीक टाइमिंग के लिए जानी जाती है। शो के दौरान नौ विमान एक साथ सघन संरचना में उड़ान भरेंगे और क्षणभर में अलग-अलग आकृतियां बनाते हुए फिर से जुड़ेंगे। जयपुर के बाद सीकर में भी एयर शो प्रस्तावित है, लेकिन टॉप लेवल से अनुमति का इंतजार है। राजेश काजला, विंग कमांडर
मूल रूप से कुदन, सीकर के निवासी राजेश काजला का परिवार जयपुर के मुरलीपुरा में रहता है। सूर्यकिरण टीम में वे नंबर 6 पोजीशन पर उड़ान भरते हैं। सुखोई-30 एमकेआई सहित विभिन्न फाइटर विमानों में 2800 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव है। एचपीटी-32, किरण मार्क-1, पीसी-7 और मिग-21 जैसे विमान उड़ा चुके हैं। उनके पिता सूबेदार मेजर हरिराम काजला 11 गोरखा राइफल्स से रिटायर्ड हैं। अंकित वशिष्ठ, स्क्वाड्रन लीडर
मानसरोवर निवासी अंकित की स्कूली पढ़ाई रयान इंटरनेशनल स्कूल से हुई। 2008 में एनडीए में चयन हुआ। वे उन अंतिम पायलटों में रहे जिन्होंने 2019 से पहले मिग-21 टी-75 उड़ाया। 2023 से सूर्यकिरण टीम का हिस्सा हैं और 70 से अधिक डिस्प्ले का अनुभव है। 1800 घंटे उड़ान अनुभव रखने वाले अंकित मिग-21 बाइसन, मिग-21 टाइप-75 और हॉक उड़ा चुके हैं। वे स्क्वैश और बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। संजेश सिंह, स्क्वाड्रन लीडर
झोटवाड़ा निवासी संजेश सिंह ने पढ़ाई आर्मी स्कूल जयपुर और बी-टेक विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से की। उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं और बड़े भाई लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। सूर्यकिरण टीम में वे 5वीं पोजीशन पर उड़ान भरते हैं। इससे पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं और सुखोई-30 के पायलट हैं। उन्हें दो हजार से अधिक घंटे का उड़ान अनुभव है। टीम के हवाई करतब टीम में कुल 14 पायलट
ये एयरक्राफ्ट हवा में 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़ते हैं। टीम में कुल 14 पायलट हैं। टीम लीडर कैप्टन अजय दसरथी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *