आरटीसी कॉलेज दड़दाग के समाजशास्त्र व मानवशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘सामाजिक गतिशीलता में शिक्षा की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज के समग्र उत्थान और सकारात्मक बदलाव के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भीम महतो ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक विकास की धुरी है। उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वह कुंजी है, जो युवाओं के लिए प्रगति के नए द्वार खोलती है और उन्हें समाज में सम्मानित स्थान दिलाने में सहायक होती है।


