बांसवाड़ा| शारदे विद्या विहार उच्च प्राथमिक विद्यालय कलिंजरा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम दिवेश जैन के मुख्य आतिथ्य, संस्था प्रधान हरिप्रिया भावसार की अध्यक्षता और संस्था निदेशक सुभाष भावसार के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद 8वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में सोहनलाल, यश मराठा, मयंक यादव, अरविंद यादव, समीक्षा भट्ट, कीर्ति पंड्या, निशा यादव, अंशिका शर्मा और आसेमा उपस्थित थे। संचालन वर्षा भट्ट ने किया। आभार दिलीप पटेल ने व्यक्त किया। परतापुर | गढ़ी ब्लॉक के राउप्रावि ठीकरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन द्विवेदी रहे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी नेता दिलवर सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र भगोरा, गिरवर सिंह चौहान, गजराज सिंह चौहान, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, केवलराम बामनिया व लालूराम और अति विशिष्ट अतिथि कांतिलाल यादव उपस्थित रहे। संस्थाप्रधान विवेक दोसी ने बताया कि विद्यालय शैक्षिक, सह-शैक्षिक व भौतिक विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। विद्यार्थियों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण के लिए फंड संगठन की योजना की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से कृष्ण भोज का आयोजन किया।


