नगर निगम से मांगी अनुमति:6 कॉलोनियों के 69.7 किमी में बिछेगी गैस पाइप लाइन

शहरवासियों को जल्दी ही पाइप लाइन से रसोई गैस सुविधा मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। पहले चरण में समता नगर, गांधी नगर और करणी नगर के 20 किमी में गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इन कॉलोनियों के 139 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। अब संबंधित कंपनी ने नगर निगम को पत्र लिखकर 6 नए इलाकों में 69.7 किमी अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए पत्र लिखा है। इसीलिए इस साल के अंत तक इन घरों में पाइप लाइन के जरिए पीएनजी पहुंचने की उम्मीद है। गैसोनॉट कंपनी ने पहले चरण में करीब 200 किमी पाइप लाइन बिछाने का टारगेट रखा है। रीको के करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में गैसोनॉट कंपनी का स्टेशन तैयार हो गया है। बीछवाल से सटे समता नगर, करणी नगर और गांधी नगर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अब तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और अब हनुमानहत्था, रथखाना, कुचिलपुरा, मेजर पूर्णसिंह, मेहरों का बास, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कुछ इलाके चुने हैं। जहां करीब 70 किमी लाइन बिछाई जाएगी। गैसोनेट कंपनी ने 16 फरवरी को ही निगम सचिव के नाम एक पत्र लिखकर बताया कि वो कहां-कहां कितने-कितने किमी लाइन बिछाने जा रहा है और उसके लिए निगम उसकी अनुमति दे। लाइन बिछाने के बाद ही कंपनी के कर्मचारी गैस की सप्लाई लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करेंगे। अब तक करीब डेढ़ सौ घरों के रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही कनेक्शन देने का काम भी चल रहा है। इन घरों में दिसंबर के अंत तक गैस पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। पीएनजी वर्तमान एलपीजी गैस से करीब 200 रुपए तक सस्ती होगी। हर घर के बाहर वाल्व के पास मीटर लगा होगा, जिसमें रोजाना कंज्यूम होने वाली गैस की रीडिंग आ जाएगी। उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट कर गैस रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। यहां के लिए मांगी अनुमति हनुमानहत्था 7.9 किमी रथखाना 5.7 किमी ट्रांसपोर्ट नगर 14.6 किमी मेजर पूर्णसिंह 11.3 ​किमी मेहरों का बास 14.2 किमी कुचिलपुरा 16 किमी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *