भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष शोभा दवे द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि महासभा के राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पारीक से परामर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में 2 संरक्षक, 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपााध्यक्ष, 4 संगठन मंत्री, 3 संयुक्त मंत्री, 5 जिला मंत्रियों के साथ ही 19़ कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शोभा दवे ने बताया कि कार्यकारिणी में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रेणु गौड़ व कुंजलता जोशी को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रेमलता पालीवाल, संतोष ठाकुर, एवन कंवर राजपुरोहित, गंगा शर्मा व डॉ. संगीता पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विमला गौड़, ललिता शर्मा, रजनी पारीक, कांता शर्मा, सविता दवे व वंदना कंवर राजपुरोहित को उपाध्यक्ष बनाया। कार्यकारिणी में अल्का जोशी को महामंत्री, गरिमा शर्मा को सचिव, प्रतिभा पंड्या को कोषाध्यक्ष, सुदेश शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, कमला गौड़, विजयलक्ष्मी दवे, संतोष व्यास व निर्मला व्यास को संगठन मंत्री बनाया गया। इसी तरह गीता कौशिक व प्रवीणा व्यास को सह संगठन मंत्री, कंचन व्यास, भावना ओझा व हेमानी शर्मा को संयुक्त मंत्री, कंचन जोशी, गीता गौड़, सुशीला कंवर, प्रेमलता दाधीच व जमना कंवर राजपुरोहित को जिला मंत्री, ममता गौड़ व कंचन गौड़ को शैक्षिक प्रकोष्ठ मंत्री, सरोज सारस्वत को प्रचार-प्रसार मंत्री, ममता शर्मा व मंजू शर्मा को कार्यक्रम आयोजन मंत्री और सरिता गौड़ को प्रवक्ता बनाया गया। वहीं ज्योति गौड़, स्वरूपी कंवर, निकिता शर्मा, संतोष जोशी, शोभा जोशी, प्रेमलता दाधीच, रेखा अवस्थी, सरोज दवे, पूनम जोशी, तारा शर्मा, सोनल शर्मा, पिंकी पारीक, संजू शर्मा, अर्चना पारीक, मंजू पारीक चौहटन, निर्मला गौड़, रजनी पालीवाल, शांति शर्मा, दीपा पालीवाल को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जिलाध्यक्ष दवे ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


