जहां से कब्जा हटाया, वहीं सजीं दुकानें:जुर्माना वसूला, लेकिन असर नहीं…चेतावनी भी बेअसर; 5 दिन में फिर सड़कों पर कब्जा

शहर के सबसे व्यस्त सड़क मालवीय रोड, केके रोड, एवरग्रीन चौक, बैजनाथपारा में 5 दिन पहले प्रशासन ने अभियान चलाया। निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस सड़क पर उतरी। टीम ने अभियान के तहत सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। कई लोगों के सामान जब्त किए और जुर्माना भी वसूला। भास्कर टीम ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पुलिस और निगम के अधिकारियों की हिदायत काम नहीं आई और तीन दिन बाद ही इन सड़कों पर दोबारा से कब्जा हो गया और दुकानें सज गई। भास्कर की टीम मंगलवार की शाम मालवीय रोड, बैजनाथपारा और शास्त्री मार्केट के करीब ओसीएम चौक पहुंची। जिस सड़क पर तीन दिन अभियान चलाया गया था, वहां अब ​फिर से कब्जा है। मालवीय रोड जैसे मार्गों में जाम ही जाम फुटपाथ पर दुकानें
पोस्ट ऑफिस के बाद से शुरू होने वाले अधिकांश दुकानदारों ने पूरे फुटपाथ तक अपने दुकान का सामान ​सजाकर रखा था। कुछ दुकानदारों ने तो सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर बॉक्स का भी सही तरीके से उपयोग किया और इसके ऊपर भी समानों को सजा रखा था। यहां इलेक्ट्रॉनिक, जूते, कपड़े, चश्मे सहित अन्य प्रकार की दुकानें पूरे फुटपाथ पर नजर आए। दुकानदारों का कब्जा
एवरग्रीन चौक यह सड़क करीब 26 फीट की सड़क है। इसके दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा कर समानों को सजा रखा था। दुकानदार रॉड और हैंगर के माध्यम से कपड़े-ऑर्नामेंट्स, सजावटी समानों की बिक्री कर रहे थे। इसके चलते यह सड़क 15 फीट ही रह गई थी। मंगलवार की शाम यहां कई बार जाम की स्थिति निर्मित हुई। यही हाल रोज सड़क पर दिखता है। अभियान बेअसर दिखा
बैजनाथपारा की सड़कों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर खाने-पीने की दुकानें संचालित होती रही। जब निगम और पुलिस प्रशासन ने अभियान शुरू किया तो अतिक्रमण किए गए स्थायी ढांचों को तोड़ दिया था और कुछ ठेले और समानों को भी जब्त किया था। मंगलवार शाम 5 बजे कई दुकानें सड़क पर सज हुई नजर आई। अब लगातार चलेगा अभियान Q. जहां अभियान चलाया वहां फिर कब्जा हो गया?
अभियान जारी है। मंगलवार को भी का प्लान था, लेकिन टीम नहीं थी। Q. कब्जाधारियों निर्देशों का पालन नहीं कर रहे?
दोबारा कब्जा पर समानों को कब्जा करने के साथ आर्थिक दंड लगाया जाएगा। Q. फिर से कब्जा हुआ तो आगे क्या करेंगे?
सड़कों पर तीसरी बार कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम के तालमेल से करेंगे कार्रवाई भावेश गौतम, टीआई गोलबाजार Q. जिस सड़क से कब्जा हटा था, वहां फिर कब्जा?
निगम के तालमेल के साथ कार्रवाई की गई थी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। Q. कार्रवाई का पालन नहीं, आगे क्या एक्शन?
दुकानदारों के साथ बैठक लेकर समझाईश देंगे कि वे सड़क पर कब्जा न करे। Q. कब्जाधारियों पर कड़ा एक्शन क्यों नहीं?
-समझाईश देने के बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *