बाड़मेर | जिले में शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णु राम बिश्नोई ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर तथा जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने बाड़मेर जिले में फर्म मैसर्स कुशल ट्रेडिंग कंपनी देरासर, फर्म मैसर्स कादरी किराणा स्टोर देरासर तथा फर्म मैसर्स मरुधर टी कंपनी बाड़मेर से लाल मिर्च पाउडर के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि लिए गए नमूनों को पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री जोधपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रवीण संखलेचा, नरेश कुमार सोलंकी, राजेन्द्र सिंह इंदा एवं गोरखा राम उपस्थित रहे।


