बांसवाड़ा| आंबापुरा थाना क्षेत्र के में दिया डिंडोर निवासी विवाहिता ने सोने का टीका झपटने का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में विवाहिता शीला पत्नी पिंटू डिंडोर ने बताया कि बीती 6 फरवरी को पति के साथ ससुराल से पीहर गई थी। उसी दिन शाम को पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति पिंटू उसे पीहर में छोड़कर ससुराल के लिए बाइक से निकल गया। जिसे रोकने के लिए वो पीछे से गई। खोड़ीपीपली के पास शाम 7 बजे एक बाइक सवार पास से निकला और उसके माथे से सोने का टीका झपट लिया। आंबापुरा थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।


