शिव महापुराण कथा समिति ने विधायक का अभिनंदन किया

भीलवाड़ा| राजस्थान के आगामी बजट में भीलवाड़ा शहर के लिए विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा पर शिव महापुराण कथा आयोजन समिति ने विधायक अशोक कोठारी का अभिनंदन किया। संकटमोचन हनुमान मंदिर में महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। विधायक कोठारी ने बताया कि बजट में गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलिवेटेड रोड, साबुन मार्ग के पास आरयूबी, कोठारी नदी पर रिवर फ्रंट, गांधी सागर तालाब का सौंदर्यकरण तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 20 करोड़ से नए उपकरण शामिल हैं। साथ ही सीवरेज डीपीआर, स्मार्ट पार्किंग, आईसीटी लैब, लॉजिस्टिक पार्क और चिल्ड्रन होम भवन की घोषणाएं भी की गई हैं। कार्यक्रम में पंडित अशोक व्यास, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश डाड, रजनीकांत आचार्य, ललित सोमानी, सत्येन्द्र बिरला, दुर्गालाल सोनी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *